सक्ती में सनसनीखेज हत्या: युवक को ईंट-पत्थरों से मारकर उतारा मौत के घाट

सक्ती में सनसनीखेज हत्या: युवक को ईंट-पत्थरों से मारकर उतारा मौत के घाट

 सक्ती :  जिले के बंदोरा गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया गया था कि घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments