खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप डायबिटीज की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई है, तो किन पोषक तत्वों से भरपूर सुपर फूड्स का सेवन करके आप ब्लड शुगर लेवल पर काबू पा सकते हैं।
फायदेमंद साबित होगा मेथी दाना- मेथी दाना न केवल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। आपको रात भर के लिए मेथी दानों को पानी में भिगोकर रखना है। अगली सुबह मेथी दानों को चबा लीजिए और मेथी दाने के पानी को पी जाइए। पोषक तत्वों से भरपूर मेथी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है। डायबिटीज पेशेंट्स मेथी का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कर सकते हैं दालचीनी का सेवन- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह खाली पेट दालचीनी के काढ़े का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, आपको कम मात्रा में ही दालचीनी को कंज्यूम करना चाहिए और इस मसाले का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से एक बार सलाह ले लेनी चाहिए।
फायदेमंद दलिया और ओट्स- डायबिटीज पेशेंट्स को अक्सर दलिया या फिर ओट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दलिया या फिर ओट्स सिर्फ वेट लॉस के लिए ही नहीं बल्कि ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दलिया और ओट्स में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।



Comments