मोबाइल बना खतरा: बिलासपुर में जेब में रखा फोन फटा, छात्र जख्मी

मोबाइल बना खतरा: बिलासपुर में जेब में रखा फोन फटा, छात्र जख्मी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक स्टूडेंट की पैंट की जेब में रखे मोबाइल में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था था छात्र को चोट भी आई है।हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, धमाके के बाद छात्र के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई।धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग समझ ही नहीं पाए की आखिर ब्लास्ट कैसे और कहां हुआ। थोड़ी देर बाद लोगों को समझ में आया कि हादसा मोबाइल के कारण हुआ है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल लाइब्रेरी के पास की है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दोस्तों के साथ खड़ा था छात्र

जानकारी के अनुसार, सरकंडा सेंट्रल लाइब्रेरी के पास छात्र अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान उनसे अपना मोबाइल फोन पैंट की जेब में रखा था। छात्र अपने दोस्तों से बात कर रहा था इसी दौरान अचानक उसके मोबाइल में धमाका हो गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। हालांकि छात्र के दोस्तों ने समझदारी दिखाई और उसे बचाया।

  • सरकंडा थाना क्षेत्र में फटा मोबाइल
  • सेंट्रल लाइब्रेरी के पास हुआ हादसा
  • छात्र के जेब में डाले मोबाइल पर धमाका
  • विस्फोट से छात्र के पेंट में लगी आग

धमाके से छात्र झुलसा

इस हादसे में छात्र झुलस गया है। छात्र के हाथ और कई जगहों पर पर चोट आई है। छात्र को उसके दोस्तों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। छात्र के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्र का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे कैसे हुआ यह सस्पेंस बना हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी छात्र के दोस्तों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल ब्लास्ट क्यों हुआ। इस मामले में छात्र से भी पूछताछ की गई है। हालांकि इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ। माना जाया रहा है कि बैटरी खराब होने, ओवरहीटिंग या किसी अन्य तकनीकी समस्या के कारण धमाका हुआ था।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments