IPL में 6 ट्रॉफी जीतने का कारनामा, इन दो खिलाड़ियों का रिकॉर्ड अटूट

IPL में 6 ट्रॉफी जीतने का कारनामा, इन दो खिलाड़ियों का रिकॉर्ड अटूट

28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है. 10 टीमें एक खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं. इस बार कौन सी टीम चैंपियन बनेगी? यह कहना मुश्किल है, क्योंकि लगभग सभी टीमें कागजों पर मजबूत हैं.इस लीग के इतिहास में सिर्फ 2 टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने 5-5 खिताब जीते हैं. पहली है मुंबई इंडियंस और दूसरी चेन्नई सुपर किंग्स, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बतौर प्लेयर किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीती हैं? आपके इसी सवाल का जवाब हम लेकर हाजिर हुए हैं..

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

2008 से लेकर 2025 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सिर्फ 2 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 6 ट्रॉफी उठाई हैं. ये कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा और अंबाती रायडू हैं, इन दोनों ही बल्लेबाजों के नाम 6-6 ट्रॉफी हैं. दोनों ने 2 अलग-अलग टीमों से खेलते हुए यह कमाल किया है. यह वही रिकॉर्ड है, जो टूटना आसान नहीं लगता है. क्योंकि किसी एक खिलाड़ी द्वारा 6 ट्रॉफी जीतना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

रोहित शर्मा ने 6 ट्रॉफी किन 2 टीमों के लिए जीती?

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया. लेकिन यह बात कम लोगों को पता है कि उन्होंने 6 बार बतौर प्लेयर ट्रॉफी उठाई है. 5 बार वह मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीते और उससे पहले 2009 के सीजन में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे. उस सीजन यह टीम एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. रोहित ने इस लीग में 272 मैच खेलकर 7046 रन बनाए हैं.

अंताती रायडू के नाम 6 ट्रॉफी

अंबाती रायडू के नाम भी 6 ट्रॉफी हैं. इस लीग में 204 मैचों में 28.23 की औसत से कुल 4348 रन बनाए हैं, जिनमें 1 शतक और 22 फिफ्टी शामिल हैं. उन्होंने अपने करियर में दो टीमों के लिए खेला. रायडू साल 2010 से 2017 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, इस दौरान उन्होंने टीम को तीन बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 2013, 2015 और 2017 का फाइनल जीता. फिर चेन्नई सुपर किंग्स में गए और उसके लिए 3 ट्रॉफी जीती. 2018, 2021 और 2023 में जब सीएसके चैंपियन बनी थी, तो रायडू टीम के साथ थे.

आईपीएल में बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

1. रोहित शर्मा (6 ट्रॉफी)- डेक्कन चार्जर्स (2009), मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)

2. अंबाती रायडू (6 ट्रॉफी)- मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017), चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 2021, 2023)

3. एमएस धोनी (5 ट्रॉफी)- चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)

4. हार्दिक पांड्या (5 ट्रॉफी)- मुंबई इंडियंस (2015, 2017, 2019, 2020), गुजरात टाइटंस (2022)

5. कीरोन पोलार्ड (5 ट्रॉफी)- मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments