बिहार में अररिया जिले के किसान तरह-तरह की खेती करने के लिए मशहूर हैं. यहां के किसान खेती में हमेशा नए-नए तौर तरीके अपना रहे हैं. यहां किसान पारंपरिक खेती से हटकर अन्य खेती की ओर ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी भी हो रही है. दरअसल, कई बार सिर्फ फसलों पर निर्भरता के कारण किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
यही वजह है कि किसान अब परंपरागत खेती के साथ साथ सब्जियों की खेती करने पर जोर दे रहे हैं. अब किसान बैंगन ,लौकी, कददू, खीरा,झींगा, टमाटर, फुल गोभी आदि की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. यह खेती किसानों के लिए फायदेमंद भी साबित हो रही है. क्योंकि इस सब्जी की बाजार में डिमांड ज्यादा रहती है, जिससे किसान तगड़ी कमाई भी कर लेते हैं.
अररिया जिले के लाल मोहन गांव निवासी किसान राम कुमार महेता बैंगन की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं. वह इस समय बैंगन की खेती से बंपर कमाई कर रहे हैं. किसान बैंगन की खेती की सही विधि का साझा किया. किसान ने बताया कि बैंगन की खेती में सही बीज के चयन से ही किसान मुनाफा कमा सकते हैं. किसान राम कुमार ने बताया कि बैंगन की खेती से किसान ज्यादा मजबूत हो सकतें हैं. अररिया की जमीन बैंगन की खेती के लिए बहुत अच्छी है. उन्होंने दूसरे राज्यों से बीज मंगाकर इसकी खेती करते हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
किसान राम कुमार ने बताया कि बैंगन की बुवाई सही तरीके से होना जरूरी है. जहां दो पौधों और दो क्यारियों के बीच करीब 60 सेमी की दूरी होनी चाहिए. बीज को रोपने से पहले 4-5 बार खेत की अच्छी तरह जुताई होनी चाहिए. जब सिंचाई की आवश्यकता हो तो सिंचाई भी की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि वह ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई) एक आधुनिक सूक्ष्म-सिंचाई विधि है, जिसमें पानी और उर्वरकों (फर्टिगेशन) को पाइपों के नेटवर्क के जरिए सीधे पौधों की जड़ों में बूंद-बूंद करके पहुंचाया जाता है. यह विधि 90 प्रतिशत तक पानी की बचत करती है और वाष्पीकरण व अपव्यय को कम करती है, जिससे पैदावार बढ़ सकती है. यह खारी, रेतीली और ऊबड़-खाबड़ भूमि के लिए उपयुक्त है.
किसान राम कुमार महेता एक एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती बढ़िया से उपज हो जाए तो लगभग 4-5 लाख रुपए से अधिक की कमाई हो जाती है. उन्होंने बताया कि वह अलग-अलग सीजन के हिसाब से बैंगन की खेती करते हैं. वह सालाना बैंगन समेत अन्य सब्जियों की खेती से सालाना 10 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं.



Comments