संघर्ष की कहानी: ‘पनौती’ कहकर ठुकराई गई हीरोइन, काम के लिए भटकी दर-दर

संघर्ष की कहानी: ‘पनौती’ कहकर ठुकराई गई हीरोइन, काम के लिए भटकी दर-दर

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की एक अदाकारा जिनकी कभी तुलना ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से की जाती थी, उन्हें अचानक 'पनौती' मान लिया गया।इस अदाकारा ने जब बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तब उनकी अदाकारी और खूबसूरती का दीवाना पूरा देश हो गया था। वह नेशनल क्रश बन गई थीं। भले ही उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शुरू में फ्लॉप रही थी, लेकिन बाद में यह कल्ट बन गई।

कभी ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना

पहली फिल्म से लाइमलाइट बटोरने के बाद अदाकारा को अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए फिल्म मेकर्स की लाइन लग गई। लोग उनकी तुलना मिस वर्ल्ड रह चुकीं बॉलीवुड की क्वीन ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से करने लगे। मगर एक दौर ऐसा आया कि सब कुछ हाथ से छिन गया और बॉलीवुड उन्हें पनौती मानने लगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

क्यों एक्ट्रेस को पनौती कहते थे लोग?

जिस अदाकारा की हम बात कर रहे हैं, वो दीया मिर्जा (Dia Mirza) हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के सबसे बुरे दौर के बारे में बात की है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। बकौल दीया-

मुझे लगता है कि मैं लोगों की मेरे बारे में बनी सोच को चुनौती देने और अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही। जब मैंने शुरुआत की थी तो मेरी तुलना ऐश्वर्या राय से की जाती थी। मुझे याद है कि इसकी वजह से मुझे कई मौकों से हाथ धोना पड़ा।

फिर मेरी सो-कोल्ड बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर असफलता मिली और इसका नतीजा यह हुआ कि मैं बेरोजगार हो गई, क्योंकि जो लोग पहले मुझे अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन लगाए रहते थे, वे अचानक मुझे 'पनौती' या 'बदकिस्मत' मानने लगे। मैंने यह सब झेला है।

डायरेक्टर से मांगी थी फिल्म

दीया मिर्जा ने बताया कि जब कोई उन्हें काम नहीं दे रहा था, तब उन्होंने राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) से काम मांगा। उन्होंने फोन करके उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वह उन्हें काम दे दें। इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया-

मुझे याद है कि जब फिल्म (संजू) की कास्टिंग हो रही थी, तब मैंने राजकुमार हिरानी को कॉल किया था। मैं उनके साथ लगे रहो मुन्ना भाई में भी काम कर चुकी थी। मैंने उनसे कहा, 'प्लीज मुझे काम दीजिए, प्लीज। मेरे पास कोई काम नहीं है और मुझे अपनी जगह बनाने का मौका ढूंढने में काफी मुश्किल हो रही है। कोई मुझे काम नहीं दे रहा है। आप यह फिल्म कर रहे हैं और मैं वादा करती हूं कि मैं स्क्रीन टेस्ट भी दूंगी, जो आप चाहते हैं लेकिन प्लीज मुझे काम दीजिए।'

इसके बाद दीया मिर्जा को रणबीर कपूर की ऑन-स्क्रीन वाइफ (संजू में मान्यता दत्त) की भूमिका मिली। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को अपना लाइफसेवर बताया। अब एक्ट्रेस सनी देओल के साथ फिल्म इक्का (Sunny Deol Upcoming Movie Ikka) में नजर आएंगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments