रायपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टिकरा पारा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के दौरान शहर में बढ़ते लूट हत्या , बलात्कार , चोरी ,छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दोषी मानते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा के विरुद्ध नारेबाजी की गई और उनसे इस्तीफे की मांग किया गया । शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि टिकरापारा थाने के अंतर्गत कॉलोनी के युवक अजय अग्रवाल की पारसो हत्या हुई जिसके अभियुक्त के साथ विवाद कई महीने से था और उनके बीच का विवाद टिकरापारा थाने में भी आया था लेकिन थाने की पुलिस ने लापरवाही दिखा कर मामले की गंभीरता नहीं समझी और दोनों लड़ने वाले पक्ष को अपने हाल पर छोड़ दिया जिससे बात बढ़ते बढ़ते हत्या होने तक आ गई और दो परिवार बर्बाद हो गए । पुलिस समय पर प्रकरण की गंभीरता समझती और निराकरण या प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करती तो शायद ये हत्या की घटना नहीं होती।प्रदर्शनकारियों ने प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाही की मांग की है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार , अवैध शराब , सूखा नशा कारोबार आदि को ऐसे प्रकरणों के लिए जिम्मेदार माना है । थाने के अंतर्गत ही युवती कंचन साहू की गुमशुदगी , दो दिन पहले हुए चैन स्नैचिंग के मामले रोजाना हो रहे मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिसिंग को और सुधृढ़ करने की मांग की गई तथा रात्रि पेट्रोलिंग की गश्त भी बढ़ाने की जरूरत बतायी ।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर ने राज्य सरकार पर कमिश्नरेट प्रणाली के नाम पर खाना पूर्ति का आरोप लगाया है । राज्य सरकार ने अधिकारियों की तो पोस्टिंग कर दी है लेकिन हर थाने के लिए आवश्यक सिपाही हवलदार के ४०-५० अतिरिक्त आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया रोक कर शहर की कानून व्यवस्था के साथ तो खिलवाड़ कर ही रहे है साथ ही बेरोजगार युवक युवतियों के साथ भी भद्दा मजाक कर रहे है जो भर्ती के इंतजार में अपने बढ़ती आयु सीमा को ले कर चिंतित है । सरकार जानबूझकर सब इंस्पेक्टर , हवलदार और सिपाही भर्ती को देर कर रही है जो शहर के बढ़ते अपराधों के लिए एक बड़ा कारण है । टिकरा पारा थाना घेराव और प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट एएसपी नवनीत पाटिल ने शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर एवं प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया की वो इस प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच करायेंगे और दोषी पाये जाने वालो पर विभागीय कार्यवाही करेंगे । पुलिसिंग को ले कर भी एएसपी ने आश्वस्त किया है की सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग को और चुस्त दुरस्त किया जाएगा । आज के ३ घंटे चले प्रदर्शन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर के अलावा पंकज शर्मा , कन्हैया अग्रवाल , एजाज ढेबर , उमेश गुप्ता , डॉ अनुराम साहू ,ओम श्रीवास , विनोद ठाकुर , प्रवीण चंद्राकर , मिलिंद गौतम ,सुजीत सिंह , नंदकुमार पटेल , सुनीता शर्मा , प्रीति सोनी , मुन्ना मिश्रा ,ईश्वर चक्रधारी , आकाश दीवान , वेंकट कुमार , अनीस मनोहर ,ऋषि देवांगन ,मोहम्मद राशिद , सानू राजा , अश्वनी राजपूत,कल्पना सागर ,हाज़रुन बानो ,गौरीशंकर पांडे ,सुरेश बुधवानी ,ऋषि देवांगन , कोमल , झुमुक निषाद ,सागर ताडी,राजू यादव , रोहित साहू , गोविंदा साहू , द्रोण साहू , रजत कुमार , हेमू डेकाटे, दीपक चौबे, सुशांत डे सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



Comments