किरंदुल: नगर में धार्मिक आस्था का वातावरण एक बार फिर चरम पर नजर आने वाला है। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बजरंगी सेवा संस्था, किरंदुल द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम का आयोजन हनुमान टेकरी, गांधी नगर, किरंदुल (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा, जहां भक्तजन एकत्र होकर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं भक्ति कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस पावन अवसर पर विशाल महाभंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।बजरंगी सेवा संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना के साथ संपन्न कराया जाएगा, जिसमें नगरवासियों का सहयोग अपेक्षित है।



Comments