किरंदुल (गांधीनगर कॉलोनी) : नगर पालिका की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां गांधीनगर कॉलोनी में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया वाटर एटीएम वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी में जब लोगों को साफ पेयजल की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब यह मशीन केवल शोपीस बनकर रह गई है।स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि यह वाटर एटीएम शुरू होने के कुछ समय बाद ही खराब हो गया था, लेकिन उसके बाद आज तक इसकी सुध लेने कोई नहीं आया। न तो इसकी मरम्मत कराई गई और न ही इसे चालू करने की कोई पहल हुई। नतीजा यह है कि लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
गांधीनगर कॉलोनी के रहवासियों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। गर्मी के इस दौर में हालात और भी गंभीर हो गए हैं, जहां पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं और छोटे बच्चे, बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।वार्डवासियों का कहना है कि यदि समय रहते वाटर एटीएम चालू कर दिया जाए तो बड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन जिम्मेदारअधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? क्या नगर पालिका इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कोई ठोस कदम उठाएगी या फिर यह वाटर एटीएम यूं ही बंद पड़ा रहेगा?
मांग:
वार्डवासियों ने प्रशासन से तत्काल वाटर एटीएम को चालू करने और नियमित देखरेख की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।



Comments