कथा से पहले ही घमासान: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में VIP एंट्री को लेकर विवाद

कथा से पहले ही घमासान: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में VIP एंट्री को लेकर विवाद

कटघोरा : बागेश्वर धाम वाले कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के आयोजन से पहले ही विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ग्राम ढप-ढप में आयोजित होने वाली कथा के लिए महाराज का आगमन रविवार रात्रि लगभग 8:30 बजे हुआ, जिसके बाद उनके रुकने के स्थान अग्रसेन भवन में जमकर हंगामा हुआ।​

विवाद की मुख्य वजह

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन ‘अपना घर सेवा परिवार’ के अमरजीत सिंह (पार्षद) और उनकी समिति द्वारा किया जा रहा है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब महाराज से मुलाकात और बैठने की व्यवस्था को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पीएसओ, बसंत अग्रवाल और आयोजन समिति के बीच बातचीत चल रही थी। ​विवाद का कारण बसंत अग्रवाल द्वारा लगातार अपने खास मेहमानों को प्राथमिकता देना बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर आयोजक अमरजीत सिंह और बसंत अग्रवाल के बीच तीखी बहस हो गई।​

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बातचीत से मारपीट तक पहुंचा मामला

देखते ही देखते शब्दों की मर्यादा टूटी और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। अग्रसेन भवन के भीतर मचे इस हंगामे से वहां मौजूद श्रद्धालु और भक्त भी अचंभित रह गए।​

​प्रशासन ने कराया समझौता

मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां मौजूद पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत दखल दिया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराकर उनके बीच समझौता कराया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद रात्रि लगभग 11 बजे महाराज ने भक्तों से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद दिया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments