गजमाला से हुआ जोरदार स्वागत, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

गजमाला से हुआ जोरदार स्वागत, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

किरंदुल : सोमवार, 30 मार्च 2026 को नगर में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह के स्वागत में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। एस.सी. मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार चुन्नम, वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद यशोदा चुन्नम, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र सिंह को गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके प्रति अपना विश्वास और समर्थन जताया। स्वागत के दौरान गूंजते जयघोष और उत्साह ने पूरे माहौल को जोश और उमंग से भर दिया।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह सहित नगर के कई जनप्रतिनिधि और एस.सी. मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शैलेन्द्र सिंह का अनुभव और नेतृत्व क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ज्ञात हो कि शैलेन्द्र सिंह पूर्व में दो बार पार्षद और एक बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाकर जनता के बीच मजबूत विश्वास कायम किया है। यही कारण है कि विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में नई उम्मीदें जगी हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments