कवर्धा: कवर्धा के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 3 स्थित एसएलआरएम (अपशिष्ट प्रबंधन) केंद्र में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सरोवर तालाब के पास स्थित इस केंद्र में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सुबह तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर फायर ब्रिगेड की केवल एक ही गाड़ी पहुंची, जबकि विभाग के पास अन्य वाहन भी उपलब्ध बताए जा रहे हैं। स्थानीय कर्मचारियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें आग की लपटें लगातार उठती दिखाई दे रही हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वार्डवासियों के अनुसार, देर रात अचानक एसएलआरएम केंद्र में आग लगी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। रात में ही सूचना देने के बावजूद राहत कार्य में सुस्ती रही, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन केंद्र में रखा कचरा पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।



Comments