इन दिनों बाजार में मिलावटखोरी खुलेआम जारी है। दूध से लेकर आटे तक, आजकल लगभग खाने-पीने की हर चीज में मिलावट की जा रही है। इसी तरह मार्केट में मिलावटी घी भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। घी कई मायनों में हमारे लिए फायदेमंद होता है और इसलिए लोग हेल्दी रहने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, यह चिंता की बात है कि बाजार में मिलने वाले घी में अब वनस्पति या हाइड्रोजनीकृत फैट मिलाया जाता है, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक ऐसा तरीका शेयर किया है, जिसकी मदद से आप 5 मिनट में असली और नकली घी की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कैसे करें असली और नकली घी की पहचान
आपको क्या चाहिए
घी टेस्ट करने का तरीका
शुद्ध और मिलावटी घी की पहचान
कैसे काम करता है ये टेस्ट
यह कोई जादू नहीं, बल्कि एक बहुत सिंपल की साइंस है, जिसकी मदद से इस आप घी की पहचान कर सकते हैं। इसके पीछे काफी दिलचस्प और बेसिक केमिकल साइंस है-
हाइड्रोक्लोरिक एसिड शुगर यानी चीनी को ग्लूकोज और फ्रक्टोज में तोड़ता है। ये शुगर, डिहाइड्रेट होने पर, फरफ्यूरल नाम का कंपाउंड बनाती हैं।
फरफ्यूरल वनस्पति या तिल के तेल में मौजूद कुछ पदार्थों के साथ रिएक्ट करते हैं। यह रिएक्शन लाल या गुलाबी रंग उत्पन्न करता है, जो मिलावट का संकेत है।
शुद्ध घी में ये कंपाउंड मौजूद नहीं होते हैं, इसलिए रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
घी खरीदने समय रखें इन बातों का ध्यान
घर पर टेस्ट के साथ-साथ, घी खरीदते समय आप कुछ सावधानियां भी बरत सकते हैं। इसके लिए घी हमेशा विश्वसनीय और प्रमाणित ब्रांड्स से खरीदें। क्वालिटी सिंबल और सही लेबलिंग की जांच करें। असामान्य रूप से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स से बचें। घी की नेचुरल सुगंध और दानेदार बनावट देखें।



Comments