शिव मंदिर प्रांगण में नव-निर्मित डोम शेड का भव्य लोकार्पण

शिव मंदिर प्रांगण में नव-निर्मित डोम शेड का भव्य लोकार्पण

किरंदुल : 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को वार्ड क्रमांक 02, ओड़िया कैंप बैगपारा स्थित शिव मंदिर के पावन प्रांगण में नव-निर्मित डोमशेड का भव्य लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया। यह डोम शेड क्षेत्र के श्रद्धालुओं, आम नागरिकों एवं मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया है। इसके निर्माण से अब मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को धूप, वर्षा एवं अन्य मौसम की परिस्थितियों से राहत मिलेगी, जिससे वे अधिक आराम और सुविधा के साथ पूजा-अर्चना एवं अन्य आयोजनों में सहभागिता कर सकेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है, और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील भी की।वार्ड पार्षद गिरजा ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह डोम शेड क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से वार्ड में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर लक्ष्मी ठाकुर, देवकी ठाकुर, यशोदा चुन्नम, बी रूपा रानी, राजकुमार सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, लीना सोनी, के सजी, गायत्री साहू, इला पटेल, अनील मरकाम, उपस्थित थे जिसमें गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर मंदिर परिसर के सौंदर्य एवं सुविधा में हुए इस विकास कार्य की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments