किशोर कुमार का सबसे लंबा और महान गीत, 44 साल से कायम है दबदबा

किशोर कुमार का सबसे लंबा और महान गीत, 44 साल से कायम है दबदबा

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय सिंगर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें पहले स्थान पर किशोर कुमार का नाम शामिल होगा। यूं तो अपने गोल्डन सिंगिंग करियर में किशोर दा ने कई शानदार गीत गाए। लेकिन उनके द्वारा गाए गए सबसे महान गानों के बारे में चर्चा की जाए तो वह 11 मिनट से भी ज्यादा लंबा था।

44 साल पहले आई एक ब्लॉकबस्टर का वह गाना हिंदी सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार पर फिल्माया गया था और आज भी इस सॉन्ग को हर कोई सुनना पसंद करता है। यही कारण है कि इतने समय बाद भी ये सॉन्ग नंबर बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह कौन गीत है।

किशोर कुमार का 11 मिनट लंबा गाना

बतौर गायक किशोर कुमार ने अपने करियर में हर किस्म के गाने गाए। जिनमें, रोमांटिक, फनी, डांसिंग और सैड सॉन्ग्स शामिल रहे। लेकिन एक गीता ऐसा था, जिसमें उन्होंने डिस्को और शास्त्रीय संगीत की धुनों पर अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वह गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म नमक हलाल से नाता रखता है, जिसे 1982 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के उस सुपरहिट गाने के बारे में जिक्र किया जाए तो उसके बोल हैं- पग घुंघरू बांध... (pag ghunghroo bandh song)।

किशोर दा का ये गाना उनके द्वारा गाए सबसे बेहतरीन और लंबे सॉन्ग्स में से एक था। पग घुंघरू बांध... की कुल अवधि 11 मिनट 46 सेकेंड है। आज के दौर में इतने लंबे गाने बहुत कम देखने को मिलते हैं, लेकिन जिस तरह से किशोर कुमार ने इसे गाया था,

उसकी बदौलत अब भी हर कोई इसे सुनना पसंद करता है। पूरे गाने में आपको किशोर दा के गायिकी के हुनर का पता चलेगा कि किस तरह से अकेले दम पर उन्होंने इस हिट कराया था।

इन दिग्गजों ने तैयार किया सॉन्ग

गौर किया जाए पग घुंघरू बांध... की मेकिंग की तरफ तो गाने के सिंगर किशोर कुमार था और इसका कालजयी संगीत बप्पी लहरी ने तैयार किया था। वहीं दूसरी तरफ नमक हलाल मूवी के इस गाने के लिरिक्स प्रकाश मेहरा और अनजान की जोड़ी ने लिखे थे। जिस तरह से इस गाने में किशोर दा ने सुर और ताल की जुगलबंदी दिखाई, उसकी प्रशंसा हर किसी ने की थी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments