OTT vs थिएटर: इस हफ्ते रिलीज का महायुद्ध, दर्शकों के लिए डबल धमाका

OTT vs थिएटर: इस हफ्ते रिलीज का महायुद्ध, दर्शकों के लिए डबल धमाका

नई दिल्ली: इस वीक मनोरंजन जगत में नई रिलीज की बाढ़ आने वाली है। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक मोस्ट अवेटेड मूवीज और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है, जिनके जरिए फैंस को भरपूर मनोरंजन मिलता हुआ नजर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि 30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक वे कौन-कौन से नए थ्रिलर होंगे, जो इस हफ्ते रिलीज किए जाएंगे।

हेय काय नवीन (Hey Kay Navin)
रोमांटिक मराठी वेब सीरीज हेय काय नवीन की ओटीटी रिलीज के साथ मार्च महीने का समापन होगा। इस सीरीज को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस वेब सीरीज में प्रिया बापट, उमेश कामत और शुभांगी गोखले जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है।

इट प्रे बार्क (Eat Pray Bark)

हॉलीवुड सिनेमा की तरफ से इस हफ्ते लेटेस्ट रिलीज के तौर पर फिल्म इट प्रे बार्क को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। डार्क कॉमेडी इस मूवी को 1 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर घर बैठे आसानी से देखा जा सकता है। 

एजेंट फ्रॉम अबव 

ताइवानी फैंटसी स्पाई थ्रिलर एजेंट फ्रॉम अबव मनोरंजन जगत का रोमांच बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस वेब सीरीज को 2 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

चिरंजीवी हनुमान (Chiranjeevi Hanuman)

बीते साल आई एनिमेटेड फिल्म नरसिम्हा की सफलता के बाद फिल्म जगत में इस जॉनर की फिल्मों की चलन काफी बढ़ गया है। अब एआई की मदद से चिरंजीवी हनुमान नामक एनिमेटेड मूवी को तैयार किया गया है, जो इस वीक की इकलौती थिएटर रिलीज है, जो 2 अप्रैल 2026 को आएगी।

भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain: Fun On The Run)

टीवी सीरियल के बाद भाबीजी घर पर हैं को हाल ही में फिल्म फॉर्मेट में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, ये फिल्म कमर्शियल तौर पर सक्सेसफुल नहीं रही। अब भाबीजी घर पर हैं मूवी को ओटीटी पर पेश किया जा रहा है, जिसके आधार पर ये कॉमेडी फिल्म 3 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।  

मां का सम (Maa Ka Sum)

मां और बेटे के रिश्ते की प्यारी और अनोखी कहानी आपको वेब सीरीज मां का सम में नजर आएंगी। ये सीरीज 3 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। 

मामला लीगल है सीजन 2 (Mamla Legal Hai Season 2)

रवि किशन की कोर्ट रूम ड्रामा कॉमेडी वेब सीरीज मामला लीगल है का सीजन 2 आने वाला है। इस लोकप्रिय सीरीज की दूसरी किस्त 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

वध 2 (Vadh 2)

अभिनेता संजय मिश्रा और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की क्राइम थ्रिलर फिल्म वध की सफलता के बाद इसका सीक्वल यानी वध 2 को बीते फरवरी के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 3 अप्रैल को ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)

सुपरस्टार आमिर खान की कमबैक फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 9 महीने के बाद ओटीटी पर आने वाली है। इस फिल्म के 3 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments