इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुकी है और साथ में राजस्थान रॉयल्स के ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए 10 नए चुनौतियां भी लेकर आया है.अब ये वैभव पर है कि वो उनमें से कितने को तोड़ पाएंगे? 15 साल के हो चुके सूर्यवंशी का मौजूदा फॉर्म शानदार रहा है. उनकी तरफ से उन चुनौतियों से निपटने की कोशिश की जा सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में वैभव सूर्यवंशी अपने आईपीएल2026 के अभियान की दमदार शुरुआत कर ली है. अब सवाल ये है कि आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने वो 10 चैलेंज क्या होंगे?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने होंगी 10 चुनौतियां
1. वैभव सूर्यवंशी के सामने सबसे बड़ा चैलेंज राजस्थान रॉयल्स के खिताबी जीत के सूखे को खत्म करना है. आईपीएल 2026 से पहले वैभव ने खुद कहा है कि उनका पहला लक्ष्य टीम को ट्रॉफी जिताना है. हालांकि, अब देखने होगा कि वैभव इसमें कितने कामयाब होते हैं. ये उनके खेल और बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा.
2. आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. आईपीएल 2026 में वैभव के सामने दूसरा चैलेंज इस रिकॉर्ड को तोड़ना है. इसके बारे में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान उन्होंने खुद इच्छा जाहिर की थी.
3. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तीसरा चैलेंज एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम करने का होगा.
4. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का चौथा चैलेंज एक ओवर में 6 छक्के लगाने का होगा, क्योंकि ना तो आईपीएल में एक ओवर में 6 छक्के लगे हैं और ना ही वैभव ने खुद पहले किसी भी लेवल पर एक ओवर में 6 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
5. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था, इस दौरान उन्होंने 7 मैच खेले और एक शतक की मदद से कुल 252 रन बनाए थे, लेकिन आईपीएल 2026 में वे कुछ बड़ा करने के इरादा से उतरेंगे और ऑरेंज कैप जीतने का पांचवां चुनौती का सामना करेंगे.
6. वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में ही सबसे तेज शतक वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे. उन्होंने महज 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था, लेकिन क्रिस गेल के नाम जो 30 गेंदों पर शतक लगाने का आईपीएल रिकॉर्ड है, उसे आईपीएल 2026 में तोड़ने का उनका छठा चैलेंज होगा.
7. वैभव सूर्यवंशी के सामने सबसे कम उम्र में सर्वाधिक आईपीएल रन बनाने का सातवां चैलेंज होगा. फिलहाल ये रिकॉर्ड 598 रन के साथ पृथ्वी शॉ के नाम है, जबकि वैभव के अभी आईपीएल में कुल 252 रन हैं. हालांकि, आईपीएल 2026 में वैभव के 347 रन बनाते ही पृथ्वी शॉ का ये रिकॉर्ड टूट जाएगा.
8. वैभव सूर्यवंशी के सामने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का आठवां चैलेंज होगा. फिलहाल ये रिकॉर्ड 4-4 शतक के साथ विराट कोहली और जॉस बटलर के नाम दर्ज है.
9. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने जब ये रिकॉर्ड बनाया था तब वैभव की उम्र 1 साल थी, लेकिन अब 15 साल के हो चुके वैभव के सामने ये नौवां चैलेंज होगा.
10. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने एक सीजन में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का आखिरी और दसवां चैलेंज होगा. अब अगर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने की ठानी ही है तो उन्हें इन दसों चैलेंज को पार करना होगा.



Comments