स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि हर सपना महज एक कल्पना नहीं होता, बल्कि वह भविष्य में घटने वाली घटनाओं का भी संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी से जुड़े सपने भविष्य के संकेत देते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में।
1. मिलते हैं ये संकेत
अगर आपको हनुमान जयंती के विशेष अवसर पर सपने में हनुमान जी के दर्शन होते हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि आप पर बजरंगबली की विशेष कृपा बनी हुई है। इस तरह के सपने का आना आपके रुके हुए कार्य के गति पकड़ने और जीवन में सफलता के नए द्वार खुलने का संकेत देता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
2. हो सकती है नई शुरुआत
अगर आपको सपने में 'बाल हनुमान' दिखाई देते हैं, तो यह भी एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन के एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। आप आने वाले दिनों में आप कोई नई कला या ज्ञान सीख सकते हैं। साथ ही यह सपना भविष्य में धन लाभ का भी संकेत देता है।
3. समस्याओं का होगा समापन
हनुमान जयंती के आसपास सपने में पंचमुखी हनुमान जी का दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका अटका हुआ काम बन सकता है। साथ ही हनुमान जी का यह स्वरूप दर्शाता है कि आपकी किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी के किसी भी शुभ सपने को किसी दूसरे से साझा नहीं करना चाहिए। वरना इससे उस सपने प्रभाव कम हो जाता है।
4. जब दिखे 'रौद्र रूप'
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में हनुमान जी के क्रोधित या रौद्र रूप में देखना शुभ नहीं माना जाता। यह इस बात का इशारा है कि आप जीवन में कोई गलती कर रहे हैं या आपकी किसी आदत से हनुमान जी प्रसन्न नहीं हैं। ऐसे में आपको अगले दिन सुबह उठने के बाद स्नान आदि करके कर हनुमान जी के मंदिर जाना चाहिए और उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए। साथ ही अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प करना चाहिए।



Comments