बलूचिस्तान में भीषण हमला, BLA ने 30 से ज्यादा स्थानों को बनाया निशाना

बलूचिस्तान में भीषण हमला, BLA ने 30 से ज्यादा स्थानों को बनाया निशाना

नई दिल्ली : पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में हिंसा एक बार फिर तेज हो गई है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने प्रांत के विभिन्न हिस्सों में 30 से अधिक समन्वित हमले किए हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना के दर्जनों जवान मारे गए और कई घायल हुए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच के अनुसार ये हमले क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, पंजगुर, केच और खारन समेत कई इलाकों में किए गए। इन हमलों में सैन्य ठिकानों, कैंपों और कथित डेथ स्क्वाड के ठिकानों को निशाना बनाया गया।बीएलए ने दावा किया कि इन हमलों में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे दर्जनों सैनिकों की मौत और भारी सैन्य नुकसान हुआ। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments