छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल, नक्सलवाद पर कांग्रेस-बीजेपी में तीखी जुबानी जंग

छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल, नक्सलवाद पर कांग्रेस-बीजेपी में तीखी जुबानी जंग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हथियारबंद नक्सलवाद के खात्मे का दावा राज्य के गृहमंत्री और डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने किया है। वहीं, सोमवार को लोकसभा में नक्सल मुक्त भारत के मुद्दे पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल पर हमला बोला था।अमित शाह के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कहा कि अमित शाह नक्सलवाद के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने इस मामले पर पलटवार किया है।

क्या कहा था अमित शाह ने?

नक्सल मुक्त भारत के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा करते हुए अमित शाह ने तीन तारीखों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में देरी इसलिए हुए क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सलवादियों को बचाकर रखा। भूपेश बघेल को पूछो प्रूफ दूं क्या यहां पर। हां बोलें तो बोलो, वरना फंस जाओगे। 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बदली और दूसरे ही महीने वहां गया था। जिसके बाद नक्सलवाद के खात्मे की स्क्रिप्ट लिखी गई।

भूपेश बघेल ने किया पलटवार

अमित शाह के बयान के बाद भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा- अमित शाह ने लोकसभा में झूठ बोला कि कांग्रेस की सरकार ने मदद नहीं की। मैं चुनौती देता हूं कि अमित शाह, मंच, जगह और समय तय कर ले मैं बहस के लिये तैयार हूं। प्रदेश को और देश को गुमराह नहीं करना चाहिए। वह झूठ पे झूठ बोलते जा रहे हैं। नक्सलवाद के मामले में कांग्रेस का स्टैण्ड बहुत स्पष्ट रहा है और हमारी सरकार ने कांग्रेस के नीति के अनुरूप काम किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से हमने वहां के आदिवासियों को सम्पन्न बनाया। वनअधिकार पट्टे दिये, स्कूल खोले, उनके इलाज की व्यवस्था की, पीडीएस की दुकानें खोले, राशन कार्ड दिए, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे महरूम रखा था, वंचित रखा था। भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने सब काम किये एवं नक्सल मोर्चे पर दो तरह की रणनीति अपनाई, पहली बात है कि बस्तर आदिवासियों की विश्वास अर्जित करना और दूसरी बात जैसे-जैसे नक्सलवाद पीछे हटते गये वहां हमने विकास के कार्य किये। लोगों का विश्वास बढ़ा और मुख्यधारा में लोग लौटे, नक्सलवाद पीछे हटा और 600 गांव हमने खाली करवाया।

सीएम साय ने किया पलटवार

भूपेश बघेल के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने पलटवार किया। सीएम ने कहा- भूपेश बघेल ने जो कहा है बिलकुल असत्य कहा है, अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है। जबकि दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार आने के बाद अगले ही महीने गृहमंत्री छत्तीसगढ़ आये और यहां पर जितने भी नक्सल प्रभावी प्रदेश थे उनकी समीक्षा हुई। उसमें ये पता चला की 75 फीसदी से ज्यादा नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में है।

अगर अपने पांच साल के कार्यकाल में तत्कालीन छत्तीसगढ़ की सरकार माओवाद के साथ लड़ाई लड़ने में अपनी दृढ़ता प्रकट की होती, ठीक नीयत से लड़ी होती तो ऐसा नहीं होता। अन्य प्रदेशों में थोड़ा बहुत बचा था तो वही स्थिति यहां पर होती लेकिन प्रदेश शासन का सहयोग केंद्र सरकार को बिलकुल भी नहीं मिला और आज अगर भूपेश बघेल इस तरह से बोलते हैं तो वो सरासर झूठ बोल रहे हैं, असत्य बोल रहे हैं।

सरकार का दावा नक्सलवाद खत्म

  • छत्तीसगढ़ सरकार का दावा हथियारबंद नक्सल खत्म हुआ
  • भूपेश बघेल ने कहा- हमारी सरकार में 600 गांव नक्सल मुक्त हुए
  • भूपेश बघेल बोले- अमित शाह से किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयार
  • सीएम ने कहा- 2023 में छत्तीसगढ़ में था 75 फीसदी नक्सलवाद

नक्सलियों से मिलते थे राहुल गांधी

सीएम ने कहा- राहुल गांधी जी ने जो देश जोड़ो यात्रा निकाली थी उस दरमियान उन्होंने अनेकों जगह जो नक्सली थे उनके साथ उनकी मुलाकात हुई। कई जगह नक्सलियों ने उनके साथ मंच साझा किया। जब हिडमा जैसा दुर्दांत नक्सली न्यूट्रिलाइज़ हुआ। जिसने सैंकड़ों लोगों को जिसमें हमारे जवान भी थे उनको मारा और जब वो स्वयं न्यूट्रिलाइज़ हुआ तो इंडिया गेट के पास कितने हिडमा मारोगे, घर-घर में हिडमा पैदा होंगे। ऐसा लोगों के द्वारा नारा लगाया गया और उसको राहुल गांधी ने ट्वीट किया तो ये क्या प्रमाणित करता है। देश जानता है कि इसके पीछे राहुल गांधी का क्या आशय है।"









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments