पंजाब में धमाके से हड़कंप, BJP दफ्तर के बाहर ब्लास्ट, जांच शुरू

पंजाब में धमाके से हड़कंप, BJP दफ्तर के बाहर ब्लास्ट, जांच शुरू

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है. बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ. धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं. यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है. भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है. वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है.

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments