भारत का एक विस्फोटक बल्लेबाज ऐसा है, जो टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा के 400 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का सबसे बड़ा दावेदार है. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने इस बल्लेबाज का करियर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंचा दिया है.
लारा के 400 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ेगा भारतीय बल्लेबाज
दुनिया में सिर्फ एक बल्लेबाज के नाम ही टेस्ट क्रिकेट में 400 रन की व्यक्तिगत पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने 12 अप्रैल 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगा टेस्ट मैच में नाबाद 400 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेली थी. टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को 22 साल से दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है, लेकिन भारत में एक ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज है, जो टेस्ट क्रिकेट में 400 रन की पारी खेल सकता है. आइए एक नजर डालते हैं भारत के इस बल्लेबाज पर:
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कौन है भारत का वो बल्लेबाज?
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टेस्ट क्रिकेट में 400 रन की व्यक्तिगत पारी खेलने का दमखम रखते हैं. पृथ्वी शॉ यह साबित कर चुके हैं कि वह कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं. पृथ्वी शॉ की वो पारी भला कौन भूल सकता है, जब उन्होंने 11 जनवरी 2023 को असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 383 गेंदों पर 379 रन ठोक दिए थे. पृथ्वी शॉ की इस विस्फोटक पारी में 49 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. पृथ्वी शॉ में वो टैलेंट है कि वह टेस्ट क्रिकेट में 400 रन की पारी खेल सकते हैं.
रहम की भीख मांगते हैं गेंदबाज
पृथ्वी शॉ इतनी घातक बल्लेबाजी करते हैं कि उनके सामने विरोधी गेंदबाज भी रहम की भीख मांगते हुए नजर आते हैं. पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग की झलक देखने को मिलती है. 26 साल का ये तूफानी बल्लेबाज पिछले 4 साल से टीम इंडिया में वापसी के लिए तरस रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी उसे भाव तक नहीं दे रही है. पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बनाए हैं. टेस्ट में पृथ्वी शॉ के नाम 1 शतक है. पृथ्वी शॉ ने 6 वनडे मैचों में 189 रन बनाए हैं. पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए महज एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, जिसमें वह शून्य पर आउट हो गए थे.
BCCI ने लगभग खत्म किया करियर
BCCI के सेलेक्टर्स पृथ्वी शॉ जैसे धाकड़ ओपनर को लगातार नजरअंदाज करते आ रहे हैं. पृथ्वी शॉ मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाजों में से एक हैं. पृथ्वी शॉ को सेलेक्टर्स लगातार बाहर रख रहे हैं. बता दें कि भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं कि पृथ्वी शॉ में सहवाग, सचिन और लारा की झलक दिखती है. 26 साल के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ आक्रामक बल्लेबाज हैं. पृथ्वी बिना किसी डर के जमकर रन लूटते हैं. पृथ्वी शॉ को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले तो वह दुनिया के किसी भी कोने में रन बना सकते हैं.



Comments