कार खरीदने से पहले जानें, Sierra और Duster में कौन देगा बेहतर माइलेज

कार खरीदने से पहले जानें, Sierra और Duster में कौन देगा बेहतर माइलेज

नई दिल्‍ली : भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई नए वाहनों को ऑफर किया जा रहा है। कुछ समय पहले लॉन्‍च हुई Tata Sierra और Renault Duster को पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया गया है। इन दोनों एसयूवी में से कौन सी एसयूवी माइलेज के मामले में बेहतर है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कितनी है Tata Sierra की माइलेज

टाटा की ओर से सिएरा को कई इंजन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इस एसयूवी के 1.5 लीटर की क्षमता का टीजीडीआई हाइपेरियन पेट्रोल इंजन एक लीटर में 13.5 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकता है। दूसरी ओर इस एसयूवी के 1.5 लीटर क्रायोजेट डीजल इंजन से एक लीटर में 18.8 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकती है। इन दोनों इंजन की माइलेज के आंकड़ों को 11 दिसंबर और 21 नंबवर 2025 को प्रमाणित किया गया है। जिसकी जानकारी हाल में ही आरटीआई के जरिए मिली है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कितनी है Renault Duster की माइलेज

रेनो से मिली जानकारी के मुताबिक टर्बो टीसीई 160 इंजन  के साथ एक लीटर पेट्रोल में इसे 18.45 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। रेनो डस्टर डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 18.45 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलती है और छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 17.75 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिल सकती है।

कितनी है कीमत

टाटा सिएरा की एक्‍स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये है।

रेनो की ओर से डस्‍टर की एक्‍स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू की गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments