TVS Apache RTR 160 4V 2026 वर्जन लॉन्च, माइलेज और फीचर्स की पूरी डिटेल

TVS Apache RTR 160 4V 2026 वर्जन लॉन्च, माइलेज और फीचर्स की पूरी डिटेल

 नई दिल्ली: TVS Motor कंपनी ने 2026 के लिए अपडेटेड Apache RTR 160 4V पेश की है। कंपनी ने इसमें 2 नए मॉडल जोड़े हैं जिससे सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत कर सके। इस नए अपडेट की खास बात यह है कि प्रोजेक्टर हेडलाइट, LED लाइट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स अब इस रेंज की बाइक में भी मिलेंगे।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

अब Apache RTS 160 4V के सभी मॉडलों में फीचर्स बढ़ा दिए गए हैं। 2026 रेंज की इन बाइक्स में अब LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट और LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं। साथ ही, अब ज्यादा मॉडलों में स्लिपर क्लच की सुविधा मिलेगी जिससे गियर बदलना आसान होगा और क्लच दबाने में कम ताकत लगेगी। महंगे मॉडलों में मिलने वाले फीचर्स जैसे USD Fork, TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल पहले की तरह दिए गए हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

Apache RTR 160 4V का इंजन

बाइक के इंजन और पावर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाली है 160cc इंजन है जो 17.55bhp की पावर देता है। यह अपनी कैटेगरी की सबसे ताकतवर बाइक्स में से एक है। इसमे पहले की तरह ही तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस बदल सकता है।

कितनी है कीमत?

अपडेटेड 2026 TVS Apache RTR 160 4V अब देशभर के शोरूम पर मिलगे लगी है। इसकी शुरुआती कीमत 1,25,440 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

Feature Single Channel ABS Variant Dual Channel ABS with USD Variant USD with TFT variant
ABS Single Channel Dual Channel Dual Channel
Suspension Telescopic Upside Down (USD) Upside Down (USD)
Traction Control No No Yes
Cluster with TVS SmartXonnect Digital LCD Digital LCD 5” TFT
Adjustable Levers No Yes Yes
Colours Matte Black, Racing Red Matte Black, Granite Grey, Pearl White Matte Black, Racing Red, Marine Blue
Ex-showroom Price (New Delhi) ₹ 125, 440 ₹ 130,690 ₹ 137,440









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments