गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 नग हीरे के साथ उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार, कीमत 4 लाख रुपए

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 नग हीरे के साथ उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार, कीमत 4 लाख रुपए

गरियाबंद :  जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नग कीमती हीरों के साथ उड़ीसा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह के भीतर हीरा तस्करी के मामले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। यह कार्रवाई स्पेशल टीम और थाना शोभा की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुसियार बरछा स्थित कचना ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम और थाना शोभा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डमरू लाल लहरे (52 वर्ष) निवासी अधिकारिगुड़ा, उमरकोट, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 नग छोटे-बड़े चमकीले कीमती हीरे बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (एचएफ डिलक्स, क्रमांक OD 24 N 6802) जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए है, को भी जप्त किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में स्पेशल टीम एवं थाना शोभा स्टाफ की विशेष भूमिका रही।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments