किरंदुल में आज गूंजेगा जय श्रीराम, 50 फीट गदा बनेगी आकर्षण का केंद्र

किरंदुल में आज गूंजेगा जय श्रीराम, 50 फीट गदा बनेगी आकर्षण का केंद्र

किरंदुल :  हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार शोभायात्रा की सबसे बड़ी विशेषता 50 फीट लंबी विशाल गदा है, जो भगवान हनुमान की शक्ति और भक्ति का प्रतीक बनकर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।

सुबह से ही नगर का माहौल भक्तिमय हो उठा है। जगह-जगह भगवान हनुमान के जयकारे गूंज रहे हैं और श्रद्धालु बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। शोभायात्रा में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े, आकर्षक झांकियां और सजावट लोगों का मन मोह लेंगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी, जहां विभिन्न स्थानों पर स्वागत, पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। वहीं, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।

नगरवासियों में इस भव्य आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और सभी इस ऐतिहासिक शोभायात्रा के साक्षी बनने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। 50 फीट की विशाल गदा के साथ निकलने वाली यह शोभायात्रा किरंदुल में भक्ति और आस्था का अनूठा उदाहरण पेश करेगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments