डबल मर्डर से सनसनी: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को उतारा मौत के घाट

डबल मर्डर से सनसनी: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को उतारा मौत के घाट

रायपुर :  राजधानी में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरिया गांव की है, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से वारकर निर्मम हत्या कर दी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू ने आज सुबह करीब 7 बजे पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गुलाब साहू और लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। चित्रा (22 वर्षीय) लता की पहले पति से बेटी थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सौतेली बेटी चित्रा का किसी युवक के साथ आना-जाना था, जिससे आरोपी गुलाब नाराज रहता था। इसी बात को लेकर कई बार परिवार में विवाद होता था। इस दौरान मृतका की मां लता अपनी बेटी चित्रा का बचाव करती थी। आज सुबह गुलाब और बेटी चित्रा के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव करने आई पत्नी की भी मौत के घाट उतार दिया और फिर उसने खुद थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

वारदात की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है और वारदात के कारणों की विस्तृत जांच में जुट गई है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments