IPL 2026 के बीच साउथ अफ्रीकी दिग्गज का संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

IPL 2026 के बीच साउथ अफ्रीकी दिग्गज का संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज RCB की जीत से हुआ था. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू ने फतेह हासिल की थी. अब तक दुनिया की सबसे ज्यादा मशहूर टी20 लीग में पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं.इसी बीच अब साउथ अफ्रीका के एक स्टार बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया है.

उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए सूचित किया है कि वह अब अफ्रीका की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. IPL 2026 में यह खबर सामने आने के बाद खेल जगत में हंगामा मच गया है. IPL 2...

IPL 2026:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज RCB की जीत से हुआ था. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू ने फतेह हासिल की थी. अब तक दुनिया की सबसे ज्यादा मशहूर टी20 लीग में पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं.

इसी बीच अब साउथ अफ्रीका के एक स्टार बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए सूचित किया है कि वह अब अफ्रीका की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. IPL 2026 में यह खबर सामने आने के बाद खेल जगत में हंगामा मच गया है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

IPL 2026 के बीच इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने लिया संन्यास

IPL 2026 के बीच जिस बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान किया है, वह साउथ अफ्रीका के रासी वैन डर हैं. दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं. वह टीम से बाहर चल रहे हैं. अब उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से में भी शामिल नहीं किया गया है.

ऐसे में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है. उन्होंने अपने एक्स अंकाउंट पर 4 पेज का लंबा चोड़ा पोस्ट डाला है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं गर्व और आभार के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं.

प्रोटियाज की जर्सी पहनना आपकी क्षमता और समर्पण की परीक्षा लेता है और आपको इसका इनाम भी मिलता है. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. इस दौरान काफी समर्पण करना पड़ा और साउथ अफ्रीका का नेतृत्व करना हर पल गर्व की बात रही.'

देश के लिए खेलना गर्व की बात: रासी वैन डर

रासी वैन डर ने आगे लिखा, यह यात्रा वर्षों की कुर्बानियों से भरी रही है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने का विशेषाधिकार हर पल इसके लायक था. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैंने इस खेल को जिया और साँस लिया, और हमारे परिवार का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाना एक जिम्मेदारी थी जिसे अपनाने पर मुझे गर्व था.

IPL में खेले 3 मैच

रासी वैन डर डुसेन 37 साल के हो चुके हैं. अब तक उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 905 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 71 मुकाबलों में 2657 रन कूटे हैं. जबकि, टी20I में रासी वैन डर डुसेन ने 57 मैचों में 1406 रन बनाए.

वहीं, रासी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टोटल 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने सिर्फ 22 रन बनाए हैं. साल 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments