छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का अफीम डोडा जब्त कर तस्करी का भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का अफीम डोडा जब्त कर तस्करी का भंडाफोड़

महासमुंद :  जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अफीम पोस्त डोडा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (क्रमांक HR46 F 4848) में अवैध अफीम पोस्त डोडा लेकर उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम हरविंदर सिंह एवं सत्यवान वाल्मीकि, निवासी करनाल (हरियाणा) बताया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे रखी बोरियों में 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपये है। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन (कीमत 10 लाख रुपये) और 2 मोबाइल फोन (कीमत 20 हजार रुपये) भी जब्त किए गए। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये आंका गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ झारखंड के गुमला से रायपुर ले जा रहे थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments