चेहरे की खूबसूरती में आइब्रो का बहुत बड़ा रोल होता है, लेकिन अक्सर लड़कियां इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि उनकी आइब्रो पतली होनी चाहिए या मोटी। सही आइब्रो शेप न सिर्फ आपके फीचर्स को बैलेंस करता है, बल्कि पूरे लुक को भी निखार देता है।
ज्यादा महिलाएं थ्रेडिंग कराते समय कहती हैं कि ज्यादा पतली न करना लेकिन कई बार पतली आइब्रो भी आपके फेस पर अच्छी लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आपको अपना सही फेस कट पता हो और उसी हिसाब से सही आइब्रो चुनें, जिससे आपकी नेचुरल ब्यूटी और भी उभरकर सामने आए। चलिए आपको बताते हैं फेस शेप के हिसाब से कैसी आइब्रो होनी चाहिए?
फेस शेप कैसे पहचानें?
सबसे पहले ये जान लीजिए कि अपना फेस शेप आपको कैसे पहचानना है। फेस शेप जानने के लिए शीशे के आगे खड़े हो जाइये और एक स्केच या मार्कर पेन लीजिए। बालों को जूड़ा बनाकर पीछे बांध लें। अब फेस शेप को सामने देखते हुए मार्कर से राउंड, ओवल या जो भी शेप वैसे ही ड्रॉ करें। जैसा भी बना पाएंगी वही आपका सही शेप होगा।
अब इन कॉमन फेस शेप्स से मैच करें-
ओवल- लंबा चेहरा, हल्का कर्व
राउंड- बराबर चौड़ाई और लंबाई, गोल शेप
स्क्वायर- चौड़ा माथा और मजबूत जॉलाइन
हार्ट- चौड़ा माथा, पतली चिन
डायमंड- गाल चौड़े, माथा और चिन पतला।
आइब्रो कौन सी होगी परफेक्ट?
गोल चेहरे के लिए- गोल चेहरा है और आपको बोल्ड-शार्प आइब्रो चाहिए। धनुष के आकार में आइब्रो बनवाएं। इसका मतलब है आइब्रो को बीच से अपलिफ्ट करवाएं, इससे बोल्ड और फेस लुक टॉल दिखेगा।
ओवल चेहरे के लिए- ओवल शेप पहले से ही बैलेंस और शार्प दिखता है, तो आपको आइब्रो को नेचुरल रखना है और हल्का सा आर्च देना है। इसमें आइब्रो घनी रखनी है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
हार्ट शेप फेस- आपका फेस हार्ट शेप में है, तो आइब्रो गोल शेप में बनवाएं। ये आइब्रो सिंपल लगती है लेकिन हार्ट शेप फेस पर अच्छी लगेगी। इसमें आपको आइब्रो पतली नहीं रखनी है बल्कि थोड़ी मोटी और घनी रखें।
स्क्वॉयर फेस शेप- चौकोर फेस को लंबा दिखाने के लिए आइब्रो खास रोल निभाती है। आइब्रो परफेक्ट हो तो चेहरा लंबा दिखने का भ्रम पैदा होता है। इसके लिए आपको आइब्रो बनवानी है और इसमें बीच में हल्का सा झुकाव देते हुए आइब्रो बोन के ऊपर हल्का सा उभार दें।
डायमंड फेस के लिए- हल्का सा कर्व वाला आर्च डायमंड फेस पर सबसे ज्यादा सूट करता है। यह आपके चेहरे के शार्प एंगल्स को सॉफ्ट बनाता है और माथे को बड़ा दिखाता है।



Comments