गोल बाजार नरेंद्र बैंगल्स दुकान में हुई चोरी के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी हुआ गिरफ्तार

गोल बाजार नरेंद्र बैंगल्स दुकान में हुई चोरी के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन के थाना प्रभारी गोल बाजार निरीक्षक यशवंत सिंह के नेतृत्व में थाना गोल बाजार पुलिस को चोरी के एक प्रकरण में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। नरेंद्र बैंगल्स दुकान में कल हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा करते हुए चोरी गया 100% मशरूका बरामद कर लिया है। प्रकरण में थाना गोल बाजार में  धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

 प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 05.03.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान के अंदर प्रवेश कर काउंटर में रखी नगदी राशि साढ़े तीन लाख रुपए चोरी कर ली गई थी। घटना के पश्चात प्रार्थी द्वारा थाना में सूचना दी गई, जिस पर तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कोतवाली डिवीजन दीपक मिश्रा स्वयं पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दुकान का ही एक स्टाफ अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों द्वारा पूर्व में दुकान की स्थिति, नगदी रखने के स्थान एवं समय का अवलोकन कर योजना बनाई गई तथा रात्रि में दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस द्वारा संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई नगदी एवं अन्य सामग्री सहित कुल 100% मशरूका बरामद कर लिया गया है।प्रकरण में एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी पाई गई, जिसे विधिवत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय की अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments