रायपुर : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति द्वारा हाथ में अवैध कट्टा लेकर उसका प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल किया गया था। उक्त वीडियो को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की शीघ्र पहचान कर उसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने निर्देशित किया गय
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की सोशल मीडिया विंग टीम द्वारा वायरल वीडियो का सूक्ष्म तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के आधार पर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान आजाद चौक, रायपुर निवासी कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू के रूप में की गई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू की पतासाजी कर उसे पकड़ गया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कट्टा को पंडरी रायपुर निवासी शिखर द्विवेदी से लाना बताया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम द्वारा शिखर द्विवेदी की भी पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग कट्टा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।
सोशल मीडिया पर इस प्रकार हथियारों का प्रदर्शन करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि इससे समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी-
01. कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू पिता गोर्वधन साहू उम्र 24 साल निवासी रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर।
02. शिखर द्विवेदी पिता सुनील द्विवेदी उम्र 20 साल निवासी एकता चौक सड्डू थाना पंडरी रायपुर।



Comments