Honey Singh Pune Concert: अचानक शो कैंसिल, भड़के दर्शक बोले—‘पैसा डूब गया!’

Honey Singh Pune Concert: अचानक शो कैंसिल, भड़के दर्शक बोले—‘पैसा डूब गया!’

सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इन दिनों भारत के अलग-अलग राज्यों में हनी सिंह के कॉन्सर्ट धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में पुणे में उनका मच अवेटेड कॉन्सर्ट होने वाला था जो अचानक टल गया है।

'माय स्टोरी- इंडिया चैप्टर' टूर के तहत यह शो 4 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन खराब मौसम की आशंका के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। इसकी जानकारी खुद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर दी जिसके बाद फैंस ने नाराजगी जाहिर की है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कॉन्सर्ट टला, नई तारीख का ऐलान

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा- "फैंस! शनिवार (04.04.2026) के सभी टिकट बिक जाने के बावजूद, बारिश और आंधी-तूफान की आशंका के चलते हमें शो को 18.04.2026 तक के लिए री-शेड्यूल करना पड़ रहा है।"

 

उन्होंने आगे लिखा- "यह निर्णय सरकार की सलाह के अनुरूप लिया गया है, क्योंकि मेरे फैंस की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख (18.04.2026) के लिए मान्य रहेंगे। जल्द ही मिलते हैं, पुणे - सिर्फ 2 हफ्तों में!"

फैंस में नाराज़गी, रिफंड की मांग

इस अचानक फैसले से कई फैंस नाराज़ नजर आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे खास तौर पर इस कॉन्सर्ट के लिए दूसरे शहरों से पुणे आ रहे थे।

कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे पहले से यात्रा पर हैं, तो कुछ ने रिफंड की मांग उठाई। कई लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने ट्रैवल और होटल बुकिंग पर खर्च किया है, जो अब बेकार हो जाएगा। एक फैन ने तो यह तक कहा कि वह दुबई से खास इस शो के लिए आया था, लेकिन अब उसे वापस लौटना पड़ेगा।

यो यो हनी सिंह के टूर की तारीखें

43 वर्षीय सिगंर के अहमदाबाद, इंदौर, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरु में कॉन्सर्ट करेंगे। हनी सिंह के कॉन्सर्ट की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://www.district.in/events/yo-yo-honey-singh/artist पर क्लिक कर सकते हैं।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments