टैंकर से डीजल चोरी का बड़ा खुलासा: चालक और ढाबा संचालक गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

टैंकर से डीजल चोरी का बड़ा खुलासा: चालक और ढाबा संचालक गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में पुलिस ने डीजल चोरी के एक संगठित खेल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कनकबीरा चौकी क्षेत्र का है, जहां एक टैंकर चालक और ढाबा संचालक मिलकर टैंकर से डीजल निकालकर हेराफेरी कर रहे थे।

पुलिस को 1 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सालर स्थित रोशन ढाबा में एक टैंकर से डीजल निकाला जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टैंकर क्रमांक CG 10 BU 5136 के चालक मनोज यादव एवं ढाबा संचालक रोशन साहू को रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जांच में सामने आया कि रायपुर के मंदिर हसौद स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो से जशपुर के लिए 15,000 लीटर डीजल और 5,000 लीटर पेट्रोल (कुल कीमत 18,76,907 रुपए) भेजा गया था। रास्ते में आरोपियों ने मिलीभगत कर करीब 500 लीटर डीजल चोरी कर लिया।

पेट्रोल पंप संचालक राहुल कुमार निराला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने टैंकर वाहन (कीमत लगभग 30 लाख रुपए), टैंकर में मौजूद ईंधन (कीमत 18,28,907 रुपए) और चोरी किया गया 500 लीटर डीजल (कीमत 4,79,060 रुपए) सहित कुल 48,76,867 रुपए का माल जब्त किया।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर सहित कनकबीरा चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments