RCB ओनर अनन्या बिड़ला का दिल किस पर आया? सामने आया हैंडसम बॉय का नाम

RCB ओनर अनन्या बिड़ला का दिल किस पर आया? सामने आया हैंडसम बॉय का नाम

आईपीएल की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक़ बदल चुका है। इस फ्रेंचाइजी को आदित्य बिरला ग्रुप की अगुआई वाले कंसोर्टियम ने लगभग 16600 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा।कंसोर्टियम में बिरला ग्रुप के साथ टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, वोल्ट वेंचर ग्रुप और ब्लैकस्टोन ग्रुप भी शामिल है।

हालांकि, सभी ने आपसी सहमति से RCB का नया चेयरमैन आर्यमन बिरला को चुना है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बड़ी बहन अनन्या बिरला (Ananya Birla) की हो रही है, जिनका डायरेक्ट बेंगलुरु फ्रेंचाइजी कोई नाता नहीं है लेकिन उन्हें नई मालकिन कहकर बुलाया जा रहा है। इसी वजह से हर कोई उनके बारे में जानने को बेताब है, साथ ही वह किस को डेट कर रही हैं, यह सवाल भी चर्चा में है। तो चलिए इन सभी सवालों का जवाब हम आपको देते हैं।

कौन हैं अनन्या बिरला (Ananya Birla)? RCB की नई मालकिन के रूप में बटोर रहीं सुर्खियां

बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला की तीन संतान हैं, जिनमें अनन्या बिरला (Ananya Birla) सबसे बड़ी हैं। उनका जन्म 17 जुलाई, 1994 को हुआ था। बचपन से ही अनन्या का संगीत के प्रति खास लगाव था और उन्होंने कम उम्र में ही संतूर बजाना सीख लिया था। उन्होंने बॉम्बे के अमेरिकन स्कूल में पढ़ाई की और बाद में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की, जो उन्हें 2011 में प्रदान की गई थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अनन्या बिरला (Ananya Birla) चाहती तो आसानी के साथ खानदानी बिज़नेस को ज्वाइन कर संतुष्ट हो जाती लेकिन उन्होंने अपनी पसंद का काम किया और सफलता भी हासिल की। अनन्या ने 17 वर्ष की आयु में स्वतंत्र माइक्रोफिन की स्थापना करके अपने उद्यमशीलता के सफर की शुरुआत की। यह कंपनी ग्रामीण महिलाओं को छोटे ऋण उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करती है, जिससे पूरे भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलता है।तब से उन्होंने डिजिटल और उपभोक्ता व्यवसायों में भी विस्तार किया है, जिसमें इकई असाई जैसे उद्यम शामिल हैं, जो आधुनिक, तकनीक-आधारित बाजारों में उनकी रुचि को दर्शाते हैं।

इसके अलावा अनन्या ने इंटरनेशनल पॉप स्टार के रूप में पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की। उनके गानों पर लाखों से ज्यादा स्ट्रीमिंग व्यूज हैं। उन्होंने कई हिट गाने दिए, एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। इसके अलावा भी उन्होंने अलग-अलग चीजों को करने में अपनी कोशिश जारी रखी और लगातार कुछ न कुछ नया करने का प्रयास किया।

31 साल की RCB की नई मालकिन अनन्या बिरला का किसने चुराया है दिल?

अनन्या बिरला (Ananya Birla) सिर्फ प्रतिभा में ही नहीं, खूबसूरती में भी काफी आगे हैं और कई बॉलीवुड एक्ट्रेस उनके आगे कुछ भी नहीं हैं। ऐसे में RCB के फैंस के मन में यह सवाल भी है कि उनकी नई मालकिन किसे डेट कर रही हैं और उनका बॉयफ्रेंड कौन है। तमाम सेलेब्रिटी की तरह ही अनन्या का नाम भी कई लोगों के साथ जोड़ा गया, जिनमें पूर्व मॉडल वॉकर ब्लांको भी शामिल हैं। हालांकि, वॉकर को लेकर साफ़ कर दें कि उनका नाता आर्यमन बिरला की बहन से नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है।

इसके अलावा अनन्या बिरला (Ananya Birla) का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ा लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर महज अफवाह ही आईं। इन दोनों को काफी समय से साथ में स्पॉट ही नहीं किया गया है। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि ये दोनों रिलेशनशिप में है।

इस तरह मीडिया में अभी तक अनन्या बिरला के बॉयफ्रेंड की पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। हो सकता है कि वह किसी को डेट कर रही हों लेकिन उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है। ऐसे में हमें यह जानने के लिए इंतजार ही करना होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments