“पुडुचेरी में PM मोदी का रोड शो, NDA नेताओं संग चुनाव प्रचार को दी नई धार”

“पुडुचेरी में PM मोदी का रोड शो, NDA नेताओं संग चुनाव प्रचार को दी नई धार”

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) विधानसभा चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए पुडुचेरी पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने रोड शो किया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। करीब 1.2 किलोमीटर के रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ NDA के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें देखने और अपना समर्थन जताने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौके पर मौजूद रही।

PM मोदी ने किया NDA को समर्थन का आग्रह

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से वे अजंता सिग्नल जंक्शन पहुंचे। यहीं से उनका रोड शो शुरू हुआ। पीएम मोदी का रोड शो अन्ना सलाई में करीब 1.2 किलोमीटर के एरिया से होकर गुजरा। इसके बाद यह कामराज की प्रतिमा के पास खत्म हुआ। उन्होंने रोड शो के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने NDA का समर्थन करने का आग्रह भी किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल हुए हजारों लोग

गौरतलब है कि PM मोदी के इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ मौके पर 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। भीड़ के मैनेजमेंट के लिए रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी।

पुडुचेरी में 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है BJP

जान लें कि पुडुचेरी में BJP का मुख्य गठबंधन अखिल भारतीय एन. आर. कांग्रेस यानी AINRC के साथ है। 30 सीटों वाली पुडुचेरी की विधानसभा में बीजेपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होगा। यहां आगामी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यहां NDA के अन्य साथी यानी AINRC ने 16, AIADMK ने 2 और Latchiya Jananayaga Katchi ने 2 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments