दंतेवाड़ा में सूने मकान से 35 पेटी अवैध शराब बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दंतेवाड़ा में सूने मकान से 35 पेटी अवैध शराब बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा राहुल उइके के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में हो रहे अपराधों एवं अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहें अभियान के तहत दिनांक 03 अप्रैल 2026 को दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं 01 स्कुटी, 01 मोटर सायकल जप्त करने में सफलता प्राप्त की।दिनांक 03 अप्रैल 2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पातररास पटवारी कालोनी के आगे दन्तेवाड़ा के एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब डम्प कर रखा गया हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सूचना पर दन्तेवाड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पातररास पटवारी कालोनी के आगे के घर के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति खड़ा मिला जो पुलिस को आता देख अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल का आड़ लेकर मौके से फरार हो गया। दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा मौके पर मिले स्कुटी, मोटर सायकल घर के एक कमरे को चेक करने पर कुल 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिला जिसे पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुये जप्त किया गया एवं मौके से फरार आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामले में संलिप्त फरार आरोपी की पता साजी कर जल्द ही गिरफ्तारी की जावेगी।अवैध शराब के अलावा एक हीरो होण्डा ग्लेमर मोटरसाइकिल,एक्टीवा स्कुटी जप्त किया गया हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments