सुकमा में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, मैजिक वाहन समेत लाखों की जब्ती

सुकमा में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, मैजिक वाहन समेत लाखों की जब्ती

सुकमा :  जिला सुकमा में पुलिस अधीक्षक  किरण चव्हाण (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं  रोहित शाह (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (नक्सल आप्स) सुकमा एवं  अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा व  मनोज तिर्की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोन्टा) के मार्ग निर्देशन एवं डां0 प्रशांत देवांगन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कोन्टा के पर्यवेक्षण में असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.04.2026 को थाना प्रभारी कोन्टा को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दारू भट्टी कोंटा से एन एच 30 मार्ग से होते हुये एर्राबोर की ओर अंग्रेजी शराब लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोन्टा के नेतृत्व में कोन्टा पुलिस स्टाफ द्वारा नेशनल हाई वे-30 सहित जगह-जगह नाकाबंदी लगाया जाकर संदिग्ध वाहनों व सामानों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एन0एच0 30 मार्ग के पास ब्लाक कालोनी कोन्टा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में पुलिस की नाकाबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था कुछ देर बाद एक संफेद रंग का मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 26 के 0902 आने पर रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम आस विजय पिता स्व.आस नरैया उम्र 27 वर्ष साकिन एर्राबोर थाना एर्राबोर जिला सुकमा (छ0ग0) पुलिस द्वारा आरोपी आस विजय के कब्जे में रखे मैजिक वाहन के अन्दर से सभी चार कार्टूनों को नीचे जमीन पर रखवाकर देखे कि (01) पहला कार्टून में अंग्रेजी शराब MC Dowells No1 375 एम0एल0 कुल 9000 एम0एल0 24 नग सीसी, प्रत्येक किमती 380 रूपये कुल 9,120 रूपये, (02) दूसरा कार्टून में अंग्रेजी शराब MC Dowells No1 180 एम0एल0 कुल 8640 एम0एल0 48 नग सीसी, प्रत्येक किमती 190 रूपये कुल 9,120 रूपये, (03) तीसरा कार्टून में अंग्रेजी शराब केन बीयर HUNTR 500 एम0एल0 कुल 12000 एम0एल0 24 नग केन, प्रत्येक किमती 160 रूपये कुल 3,840 रूपये, (04) चैथा कार्टून में अंग्रेजी शराब केन बीयर HUNTR 500 एम0एल0 कुल 12000 एम0एल0 24 नग केन, प्रत्येक किमती 160 रूपये कुल 3,840 रूपये, अंग्रेजी शराब MC Dowells No1 कुल 17.640 बल्कलीटर एवं अंग्रेजी शराब केन बीयर HUNTR कुल 24.000 बल्कलीटर कुल जुमला 41.6400 बल्कलीटर कुल किमती 25,920 रूपये एवं एक पुरानी इस्तेमाली मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 26 के 0902 किमती लगभग 2,50,000 रूपये, कुल जुमला करीबन 2,75,920 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी आस विजय के विरूद्ध थाना कोन्टा में अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लेने उपरांत वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना कोन्टा के उपनिरीक्षक  पोपेन्द्र कुर्रे, प्र0आर0 जितेन्द्र वर्मा, राकेश चांपा, मड‍़कम तमैया , आरक्षक डोमेश देवांगन, सेमल श्रीनू ,परमेश्वर ठाकुर, सेमल राजेश, नुप्पो लच्छा का विशेष योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments