रायपुर में अवैध चाकू कारोबार का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर में अवैध चाकू कारोबार का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर :  थाना गंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू रखने एवं बिक्री करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

दिनांक 04.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन रोड स्थित जीपीएस जनरल स्टोर्स में जांच की गई। मौके पर उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम हर्षील जैन पिता मीतलाल जैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी रमन मंदिर वार्ड, फाफाडीह, थाना गंज, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान दुकान से 08 नग स्टील के धारदार बटनदार चाकू बरामद किए गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चाकू किन व्यक्तियों को बेचे गए हैं के सम्बन्ध में भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया न ही ऐसा कोई रजिस्टर या दस्तावेज प्रस्तुत किया गया कि किस आधार पर बटन दार चाकू बिक्री किए गए। साथ ही आरोपी द्वारा न तो कोई स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत किया गया और न ही खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज, बिल अथवा लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।

चाकू खरीदने के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ पर  सप्लायर एवं कूरियर माध्यम से संबंधित विवरणों के आधार पर अग्रिम विवेचना की जा रही है।बरामद चाकुओं को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।  प्रकरण में आगे की जांच जारी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments