दंतेवाड़ा अजा मोर्चा को नई ताकत, राजकुमार श्रीवाने बने जिला प्रभारी

दंतेवाड़ा अजा मोर्चा को नई ताकत, राजकुमार श्रीवाने बने जिला प्रभारी

सुकमा: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए प्रदेश नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश अजा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राजकुमार श्रीवाने को अजा मोर्चा दंतेवाड़ा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

राजकुमार श्रीवाने लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में उनकी नियुक्ति को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजकुमार श्रीवाने को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अजा मोर्चा दंतेवाड़ा में नए आयाम स्थापित करेगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।राजकुमार श्रीवाने ने इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा दंतेवाड़ा जिले में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करेंगे








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments