सुदूर गांवों में पहुंचे नंदलाल मुडामी, चौपाल के जरिए सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सुदूर गांवों में पहुंचे नंदलाल मुडामी, चौपाल के जरिए सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिले की सीमा से लगे कटेकल्याण विकासखंड के सुदूर एवं दुर्गम अंचलों में रविवार  जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी ने ग्राम पंचायत प्रतापगिरी,जंगमपाल, छोटे लखपाल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का प्रवास कर ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और आत्मीय संवाद के माध्यम से क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई।जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी को अपने बीच सहज एवं आत्मीय रूप में पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और अपनी आवश्यकताओं, सुझावों एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर अपेक्षाएं खुलकर साझा कीं।चौपाल में ग्रामीणों ने कटेकल्याण–प्रतापगिरी सड़क के शीघ्र पूर्ण निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस पर मुडामी ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन इस विषय को लेकर गंभीर है।सड़क का निर्माण दोनों ओर से काफी हद तक पूर्ण हो चुका है, किंतु मध्य का कुछ किलोमीटर हिस्सा अभी शेष है। इस शेष भाग के पूर्ण होते ही आवागमन पूरी तरह सुगम हो जाएगा।कटेकल्याण–प्रतापगिरी सड़क के अधूरे हिस्से को गंभीरता से लेते हुए मुडामी ने स्वयं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतापगिरी और कटेकल्याण के बीच का पहाड़ी क्षेत्र अब विकास में बाधा नहीं बनेगा और इस मार्ग को मुख्यालय से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रामीणों को 100 से 120 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जो सड़क पूर्ण होने पर घटकर मात्र 15 से 20 किलोमीटर रह जाएगी।उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इस महत्वपूर्ण “जीवनरेखा” सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा, जिससे कटेकल्याण ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा।प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना—की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। बच्चों के पोषण, शिक्षा की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सड़क, पेयजल एवं विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रवास के दौरान प्रतापगिरि स्थित घने जंगलों एवं पहाड़ियों के मध्य विराजमान 14 परगना माता के पावन धाम में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।इस अवसर पर जनपद सदस्य,सरपंच,पंच व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments