रायपुर : प्रभात टॉकीज के पास थाना गंज क्षेत्र में गुढियारी क्षेत्र के एक युवक ने अपने मोहल्ले में रहने वाले रिश्ते के जीजा पर नशे में आक्रोशित होकर हमला करने की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 04.04.2026 को प्रार्थिया सुमित्रा दीप (उम्र 30 वर्ष, निवासी कलिंग नगर, गुढ़ियारी) द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पति रवि दीप अपने परिचित गौरव सोना के साथ गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के पास थे। इसी दौरान आरोपी बाबू मराठी (रिश्ते में साला) एवं उसके साथी आयुष गुप्ता द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर विवाद प्रारंभ किया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व रवि दीप द्वारा आरोपी बाबू मराठी की मां के साथ हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, घटना से आरोपी आक्रोशित था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ते हुए झगड़े का रूप ले लिया।विवाद के दौरान आरोपी बाबू मराठी द्वारा अपने पास रखी कैंची से रवि दीप पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनके सीने एवं जांघ में चोट आई। मौके पर उपस्थित गौरव सोना द्वारा बीच-बचाव किया गया तथा घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 109(3)(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू मराठी एवं आयुष गुप्ता को गिरफ्तार किया है और अग्रिम कार्यवाही जारी है ।


Comments