किरंदुल को मिली बड़ी सौगात: रामाबूटी का पानी अब नालियों में नहीं, पाइपलाइन से होगा संग्रहित

किरंदुल को मिली बड़ी सौगात: रामाबूटी का पानी अब नालियों में नहीं, पाइपलाइन से होगा संग्रहित

किरंदुल  : 05 अप्रैल 2026 दिन रविवार को नगर पालिका परिषद, किरंदुल के अध्यक्ष की अध्यक्षता में वार्ड क्रमांक 02 में रामाबूटी से मेन टंकी तक डीआई पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लगभग 122 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चेतराम अटामी जी (विधायक, दंतेवाड़ा) शामिल हुए। विधायक जी के आगमन पर उनका गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ शशि भूषण महापात्र, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, देवकी ठाकुर, यशोदा चुन्नम, लीना सोनी, गोपीनाथ हरिजन, राजकुमार सोनी, थामस बाबू दुर्गम, इला पटेल, अनिल मरकाम, मण्डल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, डी.पी मिश्रा, आर सी नाहक, अतुल सिंह, रविंद्र सोनी, अमरीक सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सहित बीजेपी के समस्त जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पाइपलाइन विस्तार कार्य वार्ड क्रमांक 02 के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसे दूर करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की गति इसी तरह आगे भी जारी रहेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 विधायक श्री चेतराम अटामी जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

वार्ड पार्षद गिरजा विश्वकर्मा ने कहा कि यह योजना वार्डवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित थी, जिसके पूरा होने से पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही ऐसे विकास कार्य संभव हो पाते हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया। इस परियोजना से आने वाले समय में जल समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments