नई दिल्ली : वाहन निर्माता यामाहा की ओर से कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से हाल में ही अपने स्कूटर Yamaha Ray ZR की कीमत को बढ़ाया गया है। निर्माता ने इस स्कूटर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगा हो गया Yamaha Ray ZR
यामाहा की ओर से स्कूटर सेगमेंट में रे जेड आर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू भी हो गई है।
कितनी हुई बढ़ोतरी
जानकारी के मुताबिक निर्माता ने स्कूटर की कीमत में 660 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत में यह बढ़ोतरी की गई है। जिसमें रैली हाइब्रिड और सामान्य हाइब्रिड के सभी वेरिएंट्स शामिल हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कितनी हुई कीमत
निर्माता की ओर से स्कूटर के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जाने वाले Ray ZR 125 Fi Hybrid के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 74960 रुपये हो गई है। इसके बाद Disc STD वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 81560 रुपये, Disc DLX वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 82460 रुपये हो गई है। स्कूटर के टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जाने वाले Street Rally वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 87560 रुपये हो गई है।
कितना दमदार इंजन
Yamaha Ray ZR Street Rally स्कूटर में 125 सीसी का एफआई हाइब्रिड तकनीक वाला इंजन मिलता है। जिससे इसे 8.2 पीएस की पावर के साथ 10.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कैसे हैं फीचर्स
Yamaha Ray ZR Street Rally स्कूटर में कंपनी की ओर से हाल में ही दो नए फीचर्स के साथ नए रंग को दिया गया है। इसमें आंसर बैक, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वाई कनेक्ट फीचर, फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ यूबीएस, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, मल्टी फंक्शन की-स्विच, पास स्विच, 21 लीटर बूट स्पेस, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एसएमएस और कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Comments