अवैध रेत खनन पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

अवैध रेत खनन पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन

बीजापुर :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रेत के अवैध खनन और कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, भाजपा से जुड़े कुछ लोग सत्ता का प्रभाव दिखाकर अवैध उत्खनन में संलिप्त हैं।हालांकि भाजपा की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, ताड़लागुड़ा से मिनगाचल तक रेत के अवैध उत्खनन का सिलसिला जारी है। ताड़लागुड़ा में सांसद के करीबी एक नेता पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर रेत खनन कर रहे है।

बैक डोर एंट्री के जरिए अवैध खनन
वहीं मिनगाचल क्षेत्र में पंचायतों के अधिकारों को दरकिनार कर पूर्व मंत्री के खास सहित भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष बैक डोर एंट्री के जरिए अवैध खनन में संलिप्त है। इन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए माइनिंग विभाग भी कार्रवाई से बच रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शिकायतों के बावजूद
कांग्रेस ने पूरे मामले में माइनिंग विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। विधायक ने कहा कि, यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

कलेक्टर के नाम सौंपा गया ज्ञापन
इसी संबंध में कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि, यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments