T20 में फिफ्टी का किंग कौन? इस खिलाड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

T20 में फिफ्टी का किंग कौन? इस खिलाड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में अगर कोई बल्लेबाज सबसे घातक हुआ है तो वो क्रिस गेल हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा 22 शतक, सबसे ज्यादा 14562 रन और सबसे ज्यादा 1132 छक्के दर्ज हैं, लेकिन एक कारनामा ऐसा है, जिसमें ये खिलाड़ी 2 दिग्गजों से पीछे नजर आता है.

ये रिकॉर्ड है टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने का. जिस बल्लेबाज ने यह कमाल किया है, वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका है, लेकिन अभी दुनिया भर की T20 क्रिकेट लीग में खेलना जारी रखे हुए है. ये कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के घातक ओपनर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा दफा 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

डेविड वॉर्नर के बाद इस लिस्ट में दिग्गज विराट कोहली का नाम है, जो पिछले 19 साल से IPL में RCB के लिए खेल रहे हैं. IPL 2026 में वो टीम के लिए ओपन कर रहे हैं. कोहली ने अपने T20 करियर में 9 शतक भी लगाए हैं. उन्होंने 106 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर करने वाले 5 बल्लेबाज

1. डेविड वॉर्नर- 2007 से लेकर अब तक 435 मैच खेलकर 126 बार 50 प्लस स्कोर किया है. इस दौरान उन्होंने 37.06 की औसत से कुल 14121 रन बनाए हैं. उन्होंने 500 छक्के और 1443 चौके मारे हैं.

2. विराट कोहली- कोहली ने 2007 से लेकर अब तक 415 मैचों में 13612 रन बनाए हैं, जिसमें 106 फिफ्टी प्लस स्कोर शामिल हैं.

3. क्रिस गेल- इस दिग्गज ने 2005 से लेकर 2022 तक अपने करियर में कुल 463 मैच खेले, जिस दौरान 88 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया.

4. बाबर आजम- पाकिस्तान के इस स्टार ओपनर ने 2012 से लेकर 2026 तक कुल 349 मैच खेले, जिनमें 11994 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 98 दफा 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली.

5. जोस बटलर- इंग्लैंड के इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2009 से लेकर 2026 तक 495 मैच खेलकर 98 फिफ्टी प्लस स्कोर किए हैं.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments