चलती कार बना सट्टे का अड्डा, सिरगिट्टी पुलिस ने 17 लाख के साथ पकड़ा आरोपी

चलती कार बना सट्टे का अड्डा, सिरगिट्टी पुलिस ने 17 लाख के साथ पकड़ा आरोपी

बिलासपुर :  आईपीएल के दौरान शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद क्रेटा कार के भीतर बैठकर मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित कर रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की और वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप के माध्यम से हार-जीत के दांव और लेन-देन का पूरा नेटवर्क सामने आया। कार के भीतर ही सट्टे का संचालन किया जा रहा था और लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 1 हजार 300 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार जब्त की। कुल मिलाकर लगभग 17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई, जो सीधे सट्टा गतिविधियों से जुड़ी पाई गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा, दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू और सीताराम साहू शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार किया है। पुलिस को इनके अन्य थाना क्षेत्रों में भी सक्रिय नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी थाना और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2), 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments