बदलती लाइफस्टाइल में अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए लोग घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों की ओर लौट रहे हैं. ऐसे में हल्दी और केसर का पानी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.यह सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी फायदा पहुंचाता है. अगर सही मात्रा और सही तरीके से इसका सेवन किया जाए तो यह इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक कई तरह से मदद कर सकता है.
हल्दी और केसर का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे-
इम्युनिटी को बनाता है मजबूत
हल्दी और केसर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) और एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण पाए जाते हैं. रोज सुबह इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में ताकत मिलती है और संक्रमण का खतरा कम हो सकता है.
वजन घटाने में करता है मदद
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को तेज करता है और शरीर में जमा अतिरिक्त फैट (Extra Fat) को कम करने में मदद करता है. हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना जरूरी है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
मूड और मेंटल हेल्थ के लिए माना जाता है अच्छा
केसर को मूड बूस्टर (Mood Booster) माना जाता है. हल्दी के साथ मिलकर यह दिमाग को शांत रखने में मदद करता है. इसका नियमित सेवन तनाव और थकान को कम करने में सहायक हो सकता है.
पाचन को बनाता है बेहतर
हल्दी पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूत करने के लिए जानी जाती है. यह गैस (Gas), अपच (Indigestion) और पेट की अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करती है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
कैसे बनाएं हल्दी-केसर का पानी?
एक गिलास पानी लें और उसमें एक चुटकी हल्दी और 3 से 4 केसर के धागे डालें. इसे 5 से 6 मिनट तक उबालें. फिर हल्का ठंडा होने दें और छानकर सुबह खाली पेट पिएं.
इन बातों का रखें ध्यान
इस ड्रिंक का ज्यादा सेवन न करें. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या दवाइयां ले रहे हैं तो पहले डॉक्टर की सलाह लें. सही मात्रा में लिया गया यह ड्रिंक आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.


Comments