कांकेर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 99 वाहन जब्त, 27.65 लाख की वसूली

कांकेर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 99 वाहन जब्त, 27.65 लाख की वसूली

कांकेर: जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए टॉस्क फोर्स द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 99 मामलों में 99 वाहनों को जब्त कर 27 लाख 65 हजार रुपए की वसूली की गई है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 15 रेत खदानें संचालित हैं, जो चारामा विकासखंड के ग्राम माहुद, भर्रीटोला, भिलाई, भिरौद, करिहा, हाराडुला, बासनवाही, अरौद, किलेपार तथा दुर्गकोंदल विकासखंड के भंडारडिगी, गुदुम और परभरेली में संचालित हो रही हैं। इनका संचालन ग्राम पंचायतों एवं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अलावा 16 अस्थायी रेत भंडारण लाइसेंस भी जारी हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेत खनन एवं परिवहन से 76 लाख 62 हजार 572 रुपए की रॉयल्टी तथा 1 करोड़ 56 लाख 89 हजार 208 रुपए प्रीमियम के रूप में प्राप्त हुए हैं। पूर्व वर्षों 2019-20 एवं 2020-21 की 1 करोड़ 36 लाख रुपए की रॉयल्टी राशि ग्राम पंचायतों को वितरण हेतु जिला पंचायत को उपलब्ध कराई जा रही है।

अवैध भंडारण के 13 प्रकरणों में 9 लाख 81 हजार रुपए तथा अवैध खनन के 5 मामलों में 5 मशीन एवं 4 वाहन जब्त कर 7 लाख 45 हजार रुपए की वसूली की गई है। हाल ही में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 7 वाहन और 5 मशीनें भी जब्त की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेत खदानों का संचालन नियमानुसार सुनिश्चित करते हुए अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत कार्रवाई जारी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments