कांग्रेस का NH-130 पर चक्काजाम, पुलिया निर्माण और बैंक शाखा खोलने की मांग

कांग्रेस का NH-130 पर चक्काजाम, पुलिया निर्माण और बैंक शाखा खोलने की मांग

गरियाबंद : देवभोग में बहुप्रतीक्षित बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर मंगलवार को  कांग्रेस ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया. विधायक जनक ध्रुव और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया. लगभग एक घंटे तक नेशनल हाइवे पर जाम और धरना के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा. वहीं निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन को चेतावनी दी गई. विधायक ने दो टूक कहा कि ये अभी ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

विधायक का आरोप है कि पिछली सरकार ने इन परियोजनाओं के लिए 429 लाख की मंजूरी दी थी, लेकिन अफसरों ने समय पर टेंडर कॉल नहीं किया. प्रदर्शन में शामिल हुए नेताओं का आरोप है कि पुराने एसोआर दर पर ही टेंडर कॉल किए जा रहा है. उन्होंने मांग की है कि प्राक्कलन अपग्रेड कर कोल कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाए.

बता दें कि देवभोग मुख्यालय को 36 गांव से जोड़ने वाले बेलाट नाले में पुल के अभाव में बरसात की दिनों में अक्सर हादसे की स्थिति बन रही है. आवागमन प्रभावित होता रहता है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments